जींद में ग्रामीणों ने अध्यापकों के तबादले के विरोध में स्कूल पर जड़ा ताला
ग्रामीण बोले - अध्यापकों के तबादले से स्कूल का परीक्षा परिणाम होगा प्रभावित
जींद : तहलका न्यूज
अध्यापकों का तबादला व स्कूलों को मर्ज करने का निर्णय सरकार के लिए जी का जंजाल बनता जा रहा है, आए दिन किसी न किसी गांव के ग्रामीण स्कूल पर ताला जड़ रहे हैं और सरकार के निर्णय के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को जींद जिले के गांव जलालपुरा के ग्रामीणों ने अध्यापकों के तबादले के विरोध में ताला जड़ दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने अध्यापकों के तबादले का जो समय चुना है वो बहुत ही गलत है। क्योंकि एक तरफ तो बच्चों की पढ़ाई बीच में प्रभावित होगी। वहीं पुराने अध्यापकों का रवैया व उनके पढ़ाने का ढंग बच्चों को समझ आया हुआ है। ऐसे में नया अध्यापक आकर बच्चों को समझाएगा और पढ़ाएगा तो उसको समझने में बच्चों को काफी महीने लग जाएंगे। इसलिए सरकार को अध्यापकों के तबादले परीक्षा होने के तुरंत बाद करने चाहिए। ताकि छात्र अध्यापक के साथ शुरू से ही अच्छे तरीके से जुडक़र उसकी भाषा व पढ़ाने का तरीका समझ सके।
ग्रामीणों ने कहा कि जब तक सरकार राजकीय उच्च विद्यालय जलालपुरा के जिन भी अध्यापकों के तबादले किए हैं उनको रद्द नहीं करती तब तक स्कूल पर लगा ताला जड़ा रहेगा। वहीं अगर सरकार ने ग्रामीणों की मांग को हल्के में लिया तो वो आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks