स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

लंपी रोग को लेकर घबराएं नहीं, बल्कि सावधानी बरतें पशु पालक : डीसी

 मुख्य सचिव ने लंपी रोग को लेकर डीसी, एसपी व पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग





रेवाड़ी, 20 अगस्त।



हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने शनिवार को राज्य के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में गौवंशीय पशुओं में फैले लंपी स्किन रोग (गांठदार चर्चा रोग) के नियंत्रण एवं प्रभावी रोकथाम के बारे में आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, उप-निदेशक पशुपालन भूप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।







  वीसी उपरांत डीसी अशोक कुमार गर्ग ने अधिकारियों के साथ बैठक कर इस बारे आवश्यक दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा कि पशुपालकों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें ताकि पशुपालक सावधानी बरतने के साथ-साथ घबराएं नहीं। उन्होंने कहा कि जिला की सभी गौशालाओं में पशुओं को वैक्सीनेशन का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए तथा इसकी रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा स्वयं इस वैक्सीनेशन कार्य पर नजर रखे हुए हैं। डीसी ने अधिकारियों को जिले की सभी गौशालाओं में फॉगिंग करवाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को नाके लगवाने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि इस दौरान पशु मेलों व पशुओं की आवाजाही पर रोक लगाई जाएं। उन्होंने जिले की सभी गौशालाओं व राजस्थान के साथ लगते गांवों में प्राथमिकता के आधार पर पशुओं को टीकाकरण करने के निर्देश भी दिए।











क्या लम्पी स्किन रोग

लम्पी स्किन रोग (एलएसडी) एक वायरल रोग है, यह वायरस केप्रिपॉक्स, जोकि पॉक्स परिवार का वायरस है। लम्पी स्किन रोग मुख्य रूप से गौवंश को प्रभावित करता है। लम्पी स्किन रोग अथवा गांठदार त्वचा रोग गौवंशीय एवं भैंसवंशीय पशुओं का एक संक्रामक रोग है। यह एक गैर- जूनोटिक रोग है जो पशुओं से इंसानों में नहीं होता है। रोग के कारण पशुओं में होने वाली मृत्यु दर 1 से 5 प्रतिशत तक हो सकती है।







रोग के लक्ष्ण:
  रोगग्रस्त पशुओं में आरंभ में बुखार, आंख से पानी आना, नाक से साव आना, चलने-फिरने में अनिच्छा, लार गिरना तथा दूध उत्पादन अचानक से घटने जैसे लक्षण आते हैं। इसके बाद पशु के पूरे शरीर पर अथवा विशेषकर सिर, गर्दन, छाती, थनों के आस-पास एवं पैरों में रोग के विशिष्ट लक्षण के रूप में कठोर गोल उभार बन जाते हैं जो 2 से 5 सेन्टीमीटर व्यास के हो सकते हैं। गादी, छाती, गले के नीचे और पैरों में सूजन आ सकती है। इन उभारों से मवाद आने और त्वचा पर घाव हो जाने जैसी स्थिति भी बन सकती है। पशु चल-फिर नहीं पाता और बेहद कमजोर हो जाता है। दो से तीन सप्ताह में रोग में सुधार होकर गांठे या तो समाप्त हो जाती हैं अथवा त्वचा का भाग गांठ वाला भाग कठोर हो जाता है और बाद में यह हिस्सा शरीर से झड़ जाता है।





रोग फैलने के कारण:
रोगी पशु से अन्य स्वस्थ पशुओं में रोग का प्रसार रक्त चूसने वाले अथवा काटने वाले कीटों, जैसे मच्छर काटने वाली मक्खी, जूं चींचड़े एवं मक्खियों आदि से होता है। यह रोग रोगी पशु के सम्पर्क से, लार से गांठों के मवाद / जख्म से सक्रमित चारा / पानी से फैलता है। यह रोग पशुओं के आवागमन से फैलता है।







रोग से बचाव के लिए पशुपालकों क्या करें :
  गौवंशीय एवं भैंसवंशीय पशुओं के इस संक्रामक रोग के नियंत्रण एवं रोकथाम का सर्वोत्तम उपाय, स्वस्थ पशुओं को संक्रमण की चपेट में आने से बचाना है। पशुओं के बाड़े में मच्छर काटन वाली मक्खी, जू चींचड़े एवं मक्खियों आदि को नियंत्रित करें। पशुओं के बाहय परजीवियों की रोकथाम हेतु पशु चिकित्सक की सलाह पर परजीवी नाशक दवाओं का उपयोग करें। पशु आवास एवं उसके आस-पास साफ-सफाई एवं स्वच्छता पर लगातार ध्यान दें।  पशु आवास के नजदीक पानी, मल-मूत्र एवं गंदगी एकत्र नहीं होने दें। किसी भी पशु में रोग के आरंभिक लक्षण दिखाई देते ही उसे अन्य स्वस्थ पशुओं से तुरंत अलग कर दें। पशुओं को यथासंभव घर पर ही बांध कर रखें तथा अनावश्यक रूप से उसे बाहर नहीं छोड़ें। स्वस्थ / रोगी पशुओं को चराई के लिए चारागाह या बाहर ना छोड़ें। रोग ग्रस्त होने पर पशु को घर में पृथक स्थान पर रखें। किसी भी स्थिति में खुला ना छोड़ें। यह रोग के फैलाव का बड़ा कारण हो सकता है। रोग से सक्रमित पशुओं की देखभाल करते समय सभी आवश्यक जैव-सुरक्षा, जैसे दस्ताने, फेस मास्क, साबुन एवं सैनिटाइजर का भी नियमित उपयोग करें। पशु बाड़े अथवा आवास के प्रवेश पर चूने की दो फुट चौड़ी पट्टी बनाएं। यदि संभव हो तो रोगी पशुओं की देखभाल करने वाला व्यक्ति स्वस्थ पशुओं के समीप नहीं जाए। यदि यह संभव नहीं हो तो स्वस्थ पशुओं की देखभाल पहले करें एवं अंत में समस्त जैव- सुरक्षा उपायों के साथ रोगी पशु की देखभाल करें। रोग से सर्वमित परिसर, वाहन आदि को नियमित अंतराल पर सोडियम हाईपोक्लोराईट के 2 से 3 प्रतिशत घोल अथवा अन्य उपयुक्त रसायनों द्वारा विसंक्रमित करें।




  पशु उपचार नजदीकी राजकीय पशु चिकित्सक की सलाह से ही कराएं। रोगी गाय के दूध का उपयोग कम से कम दो मिनट तक उबाल कर ही किया जाए। रोगी पशु को संतुलित आहार, हरा चारा, दलिया, गुड, बांटा, लीवर टोनिक आदि खिलायें ताकि पशु में रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि हो सके।







अगर इस रोग से पशु की मौत हो तो वैज्ञानिक विधि से करें निस्तारण:
  इस रोग से मृत पशुओं को खुले में फेंक दिए जाने से रोग के फैलने की संभावना बहुत अधिक रहती है। रोगी पशु की मृत्यु हो जाने पर उसे स्थानीय प्रशासन के सहयोग से शीघ्र 10 फीट गहरे गड्ढे में चूना एवं नमक डालकर गाड़ दें ।
  शवों के निस्तारण के लिए स्थान के चयन के समय यह ध्यान रखें की यह स्थान रिहाइशी क्षेत्र / पशु गहों / जल स्त्रोतों तथा मुख्य मार्गों से पर्याप्त दूरी पर कोई उँचाई वाला स्थान हो। मृत पशु को निस्तारण के लिये ले जाते समय उसे अच्छी तरह से ढक कर परिवहन किया जावे तथा इस के लिए उपयोग में लिए जाने वाले वाहन का उपयोग के पश्चात साडियम हाईपोक्लाराईट के 2 से 3 प्रतिशत घोल अथवा अन्य उपयुक्त रसायनों द्वारा विसंक्रमित करें।






रोग से बचाव के लिए गोट पॉक्स वैक्सीन के उपयोग के सम्बन्ध में ये हैं दिशा-निर्देश
  रोग की रोकथाम के लिए सर्वमित ग्राम के चारों ओर पांच किलोमीटर परिधि में बाहरी क्षेत्र से भीतर की ओर आते हुए स्वस्थ पशुओं में रिंग वैक्सीनेशन किया जाता है।  चार माह से अधिक आयु के समस्त स्वस्थ गौ-पशुओं में टीकाकरण किया जा सकता है। टीकाकरण पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सक की सलाह से ही करवाएं। किसी भी स्थिति में पशुपालक द्वारा सीधे ही अपने स्वयं के स्तर से अथवा अनाधिकृत व्यक्तियों से गोट पॉक्स वैक्सीन अथवा अन्य वैक्सीन नहीं लगवाएं।
  टीकाकरण के पश्चात रोग प्रतिरोधक क्षमता आने में 14 से 21 दिन का समय लगता है अत: इस अवधि में संक्रमण की संभावना हो सकती है। इस रोग से संक्रमित गौ- पशुओं का टीकाकरण नहीं किया जाए। अत: रोगग्रस्त क्षेत्र में टीकाकरण नहीं कराने की सलाह दी जाती है।





  रोगी गौ- पशुओं के सम्पर्क में आये समस्त स्वस्थ गौ- पशुओं में टीकाकरण नहीं किया जाए क्योंकि रोगो पशु के सम्पर्क में आने वाले स्वस्थ पशु में 14 से 28 दिन के रोग के लक्षण आ सकते हैं। सवंगित गौ- पशुओं अथवा उनके सम्पर्क में आये गौ- पशुओं में टीकाकरण करने से रोग की तीव्रता बढऩे की सम्भावना रहती है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |