वरिष्ठ पत्रकार सुनील मान के चाचा का निधन
प्रेस क्लब के प्रधान एवं पत्रकार सुनील मान के चाचा का निधन
दोस्वर्गीय धर्मवीर मान (फाइल फोटो)
नारनौंद : नारनौंद प्रेस क्लब के प्रधान एवं वरिष्ठ पत्रकार सुनील मान के चाचा 64 वर्षीय धर्मवीर मान का बीमारी के कारण निधन हो गया है। उन्होंने घर पर ही अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव राजथल में किया गया। वह अपने पीछे भरा भूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। उनके बड़े बेटे संजीत मान चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद में कार्यरत है। बड़ी लड़की पूनम व ज्योति शादीशुदा है। उनकी पत्नी महिला सतरोल खाप की उपप्रधान कृष्णा देवी प्रमुख समाज सेवी है और अनेक आंदोलनों में वह अग्रणी रहकर अनेक सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेती है। उनके निधन पर पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व विधायक रामभगत, उमेद लोहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सिंधु, जेजेपी हल्का प्रधान अमित बुरा, सतरोल खाप की महिला प्रधान सुदेश चौधरी,कांग्रेसी नेता अनिल मान, समाजसेवी सुशील खरब, डॉ राजेंद्र सूरा सहित अनेक समाजसेवी व राजनेताओं ने शोक प्रकट किया है।
पंजाब की श्री हरगोबिंदपुर साहिब विधानसभा सीट से विधायक बलविंदर सिंह लाड्डी 28 दिसंबर को कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में शामिल हुए थे..लेकिन 5 दिन बाद आज घर वापसी कर रहें हैं और कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।
*इलेक्शन कमीशन ने पांच राज्यों को लिखी चिट्ठी
*पांच राज्य जहां पर चुनाव होने हैं वहां के चीफ सेक्रेटरी को लिखी चिट्ठी
*वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज करने को कहा
*योग्य लोगों को दोनों डोज लगवाने का टारगेट पूरा करने को कहा
* वैक्सीनेशन की स्पीड बढ़ा कर रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंपने को कहा।
नई आबकारी नीति के खिलाफ भाजपा आज जो पूरी दिल्ली में चक्का जाम कर रही है उससे लोग काफी परेशान हो रहे हैं। जिसके तहत अक्षरधाम से लेकर लिंक रोड तक पर भारी जाम लग गया है। भाजपा सांसद इस प्रदर्शन का नेतृत्व संभाल रहे हैं।
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि, दिल्ली में बीजेपी वाले नई आबकारी नीति से बौखलाए हुए हैं क्योंकि सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में ₹3500करोड़ की चोरी रोक दी. यह पैसा अब जनता के काम के लिए सरकार को मिल रहा है पहले यह पैसा बीजेपी नेताओं और शराब माफिया की जेब में जाता था।
LG मनोज सिन्हा का ऐलान, वैष्णो देवी मंदिर में मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों को मिलेगा अतिरिक्त 5 लाख का मुआवजा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks