स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद - फोन काल कर बैंक खाते से निकाले लाखों, मामला दर्ज

 रिटायर्ड फौजी के खाते से निकाले 3.34 लाख

नारनौंद : तहलका न्यूज
कस्बे के एक रिटायर्ड फौजी के दो बैंक खातों से 3 लाख 34 हजार रुपये धोखाधड़ी कर निकाल लिए। उसने इसकी शिकायत नारनौंद पुलिस को दी।


 नारनौंद के वार्ड एक निवासी जगबीर सिंह ने बताया कि उसके आईसीआईसीआई व एसबीआई बैंक में बचत खाते खुले हुए हैं। 30 दिसम्बर को उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपने आप को आईसीआईसीआई बैंक का कर्मचारी बताया और उसका क्रेडिट कार्ड बनाने की बात कही। उसके बाद एक जनवरी को जब वह हिसार कैंटीन से सामान लेने के लिए गया तो उसने बिल की पेमेंट करने के लिए अपना एटीएम कार्ड कैंटीन में दे दिया। जब एटीएम से पेमेंट नहीं हुई तो उसने अपना बैंक खाता चेक किया तो उसके बैंक खाते से पैसे गायब मिले। 

उसके आईसीआईसीआई बैंक के खाते से 50 हजार और जब उसने भारतीय स्टेट बैंक का खाता चेक करवाया तो उसमें से 2 लाख 84 हजार रुपये धोखाधड़ी कर निकाले गए हैं। उसकी शिकायत पर नारनौंद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 व 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |