HPSC भर्ती घोटाला- हुड्डा ने भाजपा जजपा सरकार पर बोला हमला
बोले सजा काट रहे नेता के संरक्षण से सरकार चलेगी तो रेवड़ियां नहीं नौकरियां ही बिकेंगीं
दिल्ली - तहलका न्यूज
नौकरियों में धांधली तो होनी ही थी। क्योंकि आज नौकरी मैरिट के आधार पर नहीं बल्कि अटेची के वजन के आधार पर सब्जी मंडी की तरह बोली लगाकर बेची जा रही हैं। उक्त शब्द पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेसी नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे ।
उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बार बार ब्यान देते हैं कि ये गिरोह 20 साल से सक्रिय था और इस मामले में एक नेता अभी अभी जेल से बाहर आया है। उन्होंने भाजपा जजपा सरकार पर निशाना साधते हुए जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला का नाम लिए बिना ही कटाक्ष किया कि मुख्यमंत्री इसी मामले में सजा काट रहे दूसरे का नाम इसलिए लेने से बच रहे हैं। क्योंकि उनके सहयोग से सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि अब तक चेयरमैन को नहीं हटाया गया है तो फिर जांच किसकी हुई। अगर सरकार मामले की निष्पक्ष जांच करवाना चाहती है तो हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करवाएं। तब दूध का दूध और पानी का पानी होगा और पत्ता चलेगा कि कितनी सरकारी नौकरियां मेरिट व पारदर्शिता के साथ दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks