स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कमिश्नर मंगलवार को सिसाय में, एसडीएम ने किया निरीक्षण

एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह अहलावत ने सिसाय गांव का दौरा कर लोगों से कोरोना रोधी टीकाकरण करवाने  कि की अपील

30 नवंबर को मंडलायुक्त श्री चंद्रशेखर भी करेंगे सिसाय गांव का दौरा
मैंने खुद भी करवाया है टीकाकरण शरीर पर नहीं पड़ता किसी प्रकार का कोई प्रतिकूल प्रभाव : डॉ जितेंद्र सिंह अहलावत
हांसी ,29 नवंबर।
एसडीएम  डॉ जितेंद्र सिंह अहलावत ने सोमवार को सिसाय गांव का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की और कोरोना रोधी टीकाकरण करवाने की अपील की। इस अवसर पर गांव के कई  व्यक्ति मौजूद रहे।
     श्री जितेंद्र सिंह अहलावत ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन लगवाने से शरीर पर किसी प्रकार का कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है बल्कि  यह अनेक बीमारियों से बचाता है। उन्होंने कहा कि मैंने खुद भी कोरोना रोधी दोनों डोज  लगवाई है ।शरीर पर कोई प्रतिकूल असर दिखाई नहीं दिया । उन्होंने कहा कि यह सच्चाई है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की तुलना में वैक्सीनेशन नहीं करवाने वाले लोगों की मृत्यु दर बहुत अधिक है। ऐसे में हर व्यक्ति को सुरक्षा  कवच के रूप में कोरोना रोधी टीका अवश्य लगवाना चाहिए।
    एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह अहलावत की अपील का ग्रामीणों पर अच्छा खासा असर पड़ा और मौके पर मौजूद दर्जनों ग्रामीणों ने कहा कि वह गांव के हर व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन लगाने में प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। इस पर एसडीएम ने कहा कि 30 नवंबर यानी मंगलवार को ही गांव में कोरोना वैक्सीनेशन शिविर लगवाया जाएगा। इस कैंप में शेष बचे सभी लोग अपना टीकाकरण करवाएं ताकि पूरा गांव सुरक्षित बन जाए। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर को ही मंडलायुक्त श्री चंद्रशेखर सिसाय गांव का दौरा करेंगे और गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों तथा ग्रामीणों को कोरोना वैक्सीन करवाने के प्रति जागरूक करेंगे। इस दौरान एसडीएम ने मंडलायुक्त के कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों का भी निरीक्षण किया और ग्रामीणों से अपील की कि वे इस कार्यक्रम में अधिक अधिक संख्या में पहुंच कर मंडलायुक्त के संबोधन को सुनें।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |