जींद के नजदीकी गांव में कस्सी का बिंडा मारकर ट्रक चालक को उतारा मौत के घाट
Jind news Hindi : Truck driver killed by hitting Kassi's binda in village near Jind
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया हत्या का मामला अज्ञात के खिलाफ केस
तहलका न्यूज जींद, साहिल भनवाला।
गांव खरकरामजी में ट्रक चालक की अज्ञात लोगों ने डंडे से वार कर हत्या कर दी। घटना स्थल के पास ही कस्सी का एक बिंडा पड़ा था। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम की सहायता से साक्ष्यों को जुटाया। पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव खरकरामजी निवासी मंगल (44) ट्रक चलाता है। वह शनिवार को गांव में आया था। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। रविवार सुबह जब परिजन खेतों की तरफ घूमने जा रहे थे तो मंगल गली में मुंह के बल गिरा हुआ था। जब परिजनों ने उसे संभाला तो उसकी मौत हो चुकी थी ।
सदर थाना प्रभारी संजय ने बताया कि शव की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस को मौके से कस्सी का बिडा बरामद हुआ है। परिजनों ने किसी पर हत्या का आरोप नहीं लगाया है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
गांव में ही शराब पी रहा था मंगल
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम की सहायता से साक्ष्यों को जुटाया। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार रात मृतक मंगल कुछ लोगों के साथ गांव में ही शराब पी रहा था। उसके बाद उसे किसी ने नहीं देखा। शराब पीने के बाद वह घर भी नहीं गया। वह जिसके साथ शराब पी रहा था, वह गांव के ही थे या बाहर के थे। उन लोगों के बारे में भी ग्रामीणों को भी पता नहीं है। अंदेशा जताया जा रहा है कि शराब पीते समय उनका किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हुआ है और फिर मंगल पर तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। परिजनों ने किसी पर भी हत्या का शक नहीं जताया है। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई प्रेम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
ताजा समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks