हिसार जिले में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मौके पर मिला सुसाइड नोट !
Haryana news Retired sub-inspector killed himself by jumping in front of train in Hisar district, suicide note found on the spot
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के गांव सरसौद बिछपड़ी के रहने वाले रेलवे से रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर ने शुक्रवार की सुबह रेल के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। घटनास्थल पर नोट बरामद हुआ है जिसमें मृतक सब इंस्पेक्टर ने ही विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं परिजनों ने शव को उठाने से मना कर दिया है कि जब तक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक शव को नहीं उठाएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार बिचपड़ी निवासी रघुवीर सिंह रेलवे पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था और करीब 1 महीने पहले ही वह अपने ड्यूटी से सेवानिवृत्त हुआ था। रघुवीर सिंह ने शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे सरसौद पंघाल गांव के बीच हिसार लुधियाना रेल ट्रैक पर ट्रेन के आगे अपनी जान दे दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। मुकेश भारद्वाज को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें आरोप लगाया गया है कि उससे ही विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार उसको प्रताड़ित कर रहे थे ताकि उससे झूठी रिपोर्ट बनवा सकें। लेकिन उसने ऐसा ना करके ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। सुसाइड नोट में लिखा है कि इसकी एक कॉपी उसने घर पर छोड़ी है।
रघुबीर के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें कि रेलवे के उच्च पुलिस अधिकारियों सहित एसएचओ, रीडर सहित कई कर्मचारियों पर प्रताड़ित करने, झूठी रिपोर्ट तैयार करने और जांच बैठाने के आरोप लगाए हैं। मृतक ने सुसाइड नोट में अपने सहकर्मियों पर आरोप लगाते हुए लिखा कि एक झूठी रिपोर्ट तैयार करके उस पर एसएचओ से साइन करवाकर डीएसपी को दी और उसका तबादला करवा दिया। 5 महीने बाद उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करवा दी। इसके बाद एक गुमनाम शिकायत हरियाणा के गृहमंत्री और डीजीपी रेलवे को भिजवा दी।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने उठाने से मना करते हुए कहा कि जब तक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक वो शव को नहीं उठाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks