बड़ा हादसा : होलिका दहन के दौरान टूटी हाई वोल्टेज तार, करंट लगने से मासूम बच्ची की मौत, दो महिलाओं सहित तीन की हालत गंभीर !
Big accident: High voltage wire broken during Holika Dahan, Holika Dahan innocent girl dies due to electrocution, condition of three including two women is critical !
तहलका न्यूज, नारनौल
होलिका दहन ( Holika Dahan ) के दौरान नारनौल क्षेत्र ( Narnaul area village ) के गांव मांदी में 11000 हाई वोल्टेज लाइन की तार टूट कर गिर गई। जिसके कारण वहां मौजूद एक मासूम बच्ची की करंट लगने से जलने से मौत हो गई। वहीं दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए नारनौल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया।
पत्नी की चौधर पर चौधर करने वाले पतियों पर सीएम मनोहर लाल का मास्टर स्ट्रोक , जिला परिषद चेयरमैन की बैठक से निकाला बाहर !
विलाप करते पीड़ित
होलिका दहन की मस्ती में चूर ग्रामीणों पर टूटा 11 हजार हाई वोल्टेज तार
नारनौल क्षेत्र के गांव मांदी में मंगलवार की शाम को करीब सात बजे होलिका दहन से पहले पूजा करने के लिए बच्चों के साथ साथ महिलाओं की भी काफी वीडियो मरी हुई थी। पूरे गांव की एक ही होली बनाई गई थी और इस होली में दहन के लिए लकड़ी भी ज्यादा ईक्टठी की गई थी। जिससे होली का आकार काफी बड़ा हो गया था। जब पूजा प्रक्रिया पूरी हुई तो होलिका दहन कर दिया गया। लेकिन किसी ने इस बात की तरफ ध्यान नहीं दिया यह जहां पर होली बनाई गई है उसके ऊपर से 11000 हाई वोल्टेज बिजली की लाइन गुजर रही है। सब होली की मस्ती में चूर थे और होलिका दहन के नजारे को अपनी आंखों और मोबाइल कैमरा में समेट रहे थे। होलिका दहन के दौरान आपकी लगते हैं काफी ऊंची ऊंची उठ रही थी जिसके कारण 11 हजार हाई वोल्टेज बिजली का तार गर्म होकर टूट कर नीचे गिर गया।
हाई वोल्टेज तार टूटने से तीन झुलसे, मासूम बच्ची महक की मौत
होलिका दहन की लपटों से गर्म होकर टूटा 11 हजार हाई वोल्टेज का तार वहां पर खड़ी एक आठ साल की मासूम बच्ची महक पर गिर गया। हाई वोल्ट करंट लगने से मासूम बच्ची में है बुरी तरह से झुलस गई, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद वहां पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया और भगदड़ मच गई। वहीं बिजली का करंट लगने से 20 वर्षीय सरोज, करीब 60 वर्षीय कलावती और 28 वर्षीय विकास बुरी तरह से झुलस गए। गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया।
बड़ी खबर : एंटी करप्शन फर्जी गिरोह का भंडाफोड़ ,जींद पुलिस ने किया खुलासा, हिसार, जींद, पानीपत और सोनीपत सहित अन्य जिलों में फैला है नेटवर्क !
ग्रामीणों का आरोप : बिजली निगम के कर्मचारियों की लापरवाही से हुआ होलिका दहन में हादसा
मांदी गांव के ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि जिस जगह होलिका दहन किया जाता है कहां पर जगह बहुत ही कम है और हर वर्ष यहीं पर होलिका दहन किया जाता है। उसके ऊपर से 11000 वोल्टेज लाइन गुजरती है। जिसकी तारें काफी लूज थी। ग्रामीणों का आरोप है कि इस लाइन को हटाने या टाइट करने के लिए काफी बार बिजली निगम के अधिकारियों से गुहार लगाई गई थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और बिजली निगम के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण गांव में बड़ा हादसा हो गया। बिजली निगम के अधिकारी सभी आरोपों को बेबुनियाद बता रहे हैं।
हरियाणा के सिंघम हैड कांस्टेबल व एएसआई की मारपीट की जांच करेगी एसआईटी, गृहमंत्री ने दिए आदेश ! http://www.thalkanews.
दादी कलावती के साथ होलिका दहन देखने गई थी महक
करीब 60 वर्षीय महिला कलावती अपने बेटे विनोद की पुत्री महक होलिका दहन दिखाने के लिए लेकर गई थी क्योंकि मैं काफी समय से अपनी दादी को बोल रही थी कि उसे होलिका दहन देखना है। दादी पोती में खास मेल होता है और दादी पोती का प्रेम किसी से छुपा नहीं होता। बुजुर्ग व्यक्ति अपने पोते पोती की हर इच्छा पूरी करने की कोशिश करते हैं। नाक अपनी दादी के साथ होलिका दहन देखने के लिए गई तो यह हादसा हो गया जिसमें महक की करंट लगने से झुलसने से मौत हो गई और उसकी दादी कलावती बुरी तरह से झुलस गई।
प्राथमिक जांच में बिजली निगम के लाइनमैन की लापरवाही - एसपी
मांदी गांव के ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि जिस जगह होलिका दहन किया जाता है कहां पर जगह बहुत ही कम है और हर वर्ष यहीं पर होलिका दहन किया जाता है। परंतु कुछ समय पहले बिजली निगम द्वारा इस जगह के ऊपर से 11 हजार वोल्टेज की लाइन खींच दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि इस लाइन को हटाने के लिए काफी बार बिजली निगम के अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बिजली निगम के अधिकारी सभी आरोपों को बेबुनियाद बता रहे हैं। गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। जिला प्रशासन व सरकार से बातचीत कर रहे हैं ताकि पीड़ितों को आर्थिक मदद मिल सके और उचित उपचार की व्यवस्था की जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks