जींद बरवाला मार्ग पर सड़क हादसे में गेस्ट टीचर की मौत !
गांव गुराना के सरकारी अस्पताल में नियुक्त था मृतक सत्यवान गेस्ट टीचर
तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़
जींद बरवाला मार्ग पर सोमवार की सुबह एक तेल टैंकर ने कार में सीधी टक्कर मार दी। जिसके कारण कार सवार अस्त कार में फंस गया और उसकी मौत हो गई। वहीं टेंकर ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। बरवाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
गांव बधावड़ निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि वो गांव पनिहारी में वेटरनरी विभाग में वाटर कैरियर के पद पर नियुक्त है। सोमवार की सुबह अपनी स्कूटी में तेल लेने के लिए गांव खरक पुनिया के पास स्थित पंप पर तेल लेने गया हुआ था। उसके आगे उसके चाचा का लड़का सत्यवान जोकि गांव गुराना के सरकारी स्कूल में गेस्ट टीचर लगा हुआ था। वो अपनी आल्टो के 10 गाड़ी में तेल भरवाने के लिए जा रहा था कि पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर पहले जींद की तरफ से आए तेल टैंकर ने उसकी गाड़ी में सीधी टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। जिसके कारण गाड़ी बूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने से सत्यवान गाड़ी में बुरी तरह से फंस गया। उसने ग्रामीणों व राहगीरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और अस्पताल में ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं तेल टैंकर चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने शमशेर सिंह के बयान पर तेल टैंकर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks