स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बेहतरीन सडक़ मार्ग विकास का मुख्य आधार: दुष्यंत चौटाला

 उप मुख्यमंत्री ने कहा- सडक़ मार्गो के सुधारीकरण के साथ ही मजबूतीकरण पर सरकार का विशेष फोकस

जिला रेवाड़ी के गांव खिजुरी, सारनवास और गांव रोहड़ाई में बुधवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला।


- गांव रोहड़ाई में प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना-3 के तहत गांव मंदोला से  जैनाबाद वाया धवाना और गांव करावरा मानकपुर से गुरावडा सडक़ मार्गों के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण कार्य का किया शिलान्यास


रेवाड़ी,12 अक्टूबर।

  हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ( Dupety CM  Dushyant Chautala, ) ने बुधवार को गांव रोहड़ाई में आयोजित जन आशीर्वाद कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना -3 के तहत करीब 12 करोड़ रुपए से गांव मंदोला से  जैनाबाद वाया धवाना और गांव करावरा मानकपुर से गुरावडा सडक़ मार्गों के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया।













  उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विकास परियोजनाओं के शुभारम्भ पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। सडक़ मार्गो के सुधारीकरण के साथ ही बेहतर आधार भूत ढांचा विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सडक़ योजना के तहत सडक़ मार्गों का निर्माण किया जा रहा है। पीएम मोदी जी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद से देश में आधारभूत अवसंरचना के निर्माण को एक अभियान के रूप में आगे बढ़ाया गया। इन आधारभूत अवसंरचनाओं के निर्माण व विकास में केन्द्रीय सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का महत्वपूर्ण योगदान है।










  उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी के द्वारा दिए गए मॉडल अत्यन्त उपयोगी साबित हुए हैं। श्रद्धेय स्व.अटल बिहारी वाजपेयी ने देश में विश्वस्तरीय हाई-वे निर्मित करने की प्रेरणा प्रदान की और स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के माध्यम से देश के रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की कार्यवाही को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में सडक़ों को बनाना प्रारम्भ हुआ था। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विगत 8 वर्षों में देश में आधारभूत अवसंरचना के निर्माण में तेजी आई है। इतना ही नहीं हरियाणा प्रदेश में राज्य सरकार ने 4-लेन इण्टरस्टेट कनेक्टिविटी को बेहतर किया है।













आधारभूत अवसंरचनाओं के निर्माण की कार्यवाही को आगे बढ़ाया
  उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने प्रदेश में विभिन्न आधारभूत अवसंरचनाओं के निर्माण की कार्यवाही को आगे बढ़ाया है। प्रदेशवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा उनकी आय में वृद्धि करने हेतु आधारभूत अवसंरचना को बेहतर करना आवश्यक है। प्रदेश में राज्य सरकार ने 4-लेन इण्टरस्टेट कनेक्टिविटी को बेहतर किया है। राज्य सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करते हुए औद्योगिक निवेश के माहौल को सकारात्मक किया है और  ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा दिया है।















अच्छा इन्फ्रास्ट्रक्चर इकोनॉमी की सशक्त बैकबोन
  उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा इन्फ्रास्ट्रक्चर इकोनॉमी की बैकबोन होती है। इकोनॉमी को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा इन्फ्रास्ट्रक्चर पहली शर्त होती है। प्रदेश सरकार ने विगत आठ वर्षों में विश्वस्तरीय एक्सप्रेसवेज निर्मित कराए हैं तथा प्रदेश को अन्य राज्यों  से जोडऩे का कार्य किया है।  कोरोना कालखण्ड में भी लगातार प्रदेश में आधारभूत अवसंरचना के निर्माण कार्य जारी रहा। तय समय पर एक्सप्रेस-वे पूर्ण किए गए। प्रदेश में एक्सप्रेस-वे के साथ इंटर स्टेट कनेक्टिविटी एवं हाई-वे का बेहतर जाल बिछाया गया है।  इस अवसर पर डीसी अशोक कुमार गर्ग, कोसली से विधायक लक्ष्मण यादव के पुत्र निशांत यादव, जेजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव, महासचिव श्याम सुंदर सभरवाल, जेजेपी जिलाध्यक्ष विजय पंच सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |