आदमपुर उप-चुनाव : बुधवार को 4 उम्मीदवारों ने किए नामांकन पत्र दाखिल !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
आदमपुर उप-चुनाव के लिए बुधवार को 4 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2022 (शुक्रवार) निर्धारित की गई है। जानकारी देते हुए आदमपुर विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी व जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी से भव्य बिश्रोई पुत्र कुलदीप बिश्नोई, निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अमित पुत्र कृष्ण कुमार, सतेंद्र पुत्र उत्तम कुमार तथा संत धर्मवीर चोटीवाला पुत्र ओमप्रकाश खटकड़ शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 17 अक्टूबर तक अपने नाम वापिस ले सकते हैं। आदमपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 3 नवंबर को होने वाले उप-चुनाव के लिए प्रातः: 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदाता अपने वोट डाल सकेंगे। उन्होंने बताया कि 6 नवंबर को मतो की गणना की जाएगी। उप-चुनाव से संबंधित चुनाव प्रक्रिया 8 नवंबर 2022 तक संपन्न करवा ली जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks