हिसार बैंक लूट के आरोपियों ने मांगी मन्नत, पीर ने बूरे काम में नहीं दिया साथ पुलिस ने दबौचा !
कामनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता निकला बैंक लूट का मास्टर माइंड, आईटीबीपी में है तैनात
पुलिस गिरफ्त में हिसार बैंक लूट के पांचों आरोपित।हिसार: सुनील कोहाड़ तहसलका न्यूज
हिसार के सीआरएम लॉ कॉलेज के पास बैंक लूट के आरोपितों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकडे़ उन्होंने वारदात को अंजाम देने के लिए जीरकपुर से गाड़ी को किराए पर हायर किया था। वहीं एक आरोपित ने पुलिस से बचाने के लिए मन्नत भी मांगी थी ताकि पुलिस उन तक पहुंच ही ना पाए।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने हिसार के बैंक की लूट की गुत्थी को एक सप्ताह में ही सुलझाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई ब्रेजा गाड़ी तक पहुंचने के लिए खुब पापड़ पेलने पड़े। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अनेक गाड़ियों की जांच की तो जांच में जीरकपुर नंबर की गाड़ी सामने आई। जब पुलिस जीरकपुर पहुंची तो पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठ गया। आरोपितों ने वारदात को अंजाम देने के लिए जीरकपुर की जिस कंपनी से गाड़ी किराए पर ली थी। वहां पर नवीन की फोटो व अन्य जानकारी दर्ज मिली।
कार कंपनी से जानकारी मिलने के बाद पुलिस इस वारदात की कड़ियों को जोड़ती गई और कड़ियां आपस में जुड़ती गई। जिससे पांचों आरोपित युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित नवीन, सोनू और विकास पहले से ही एक दूसरे को अच्छे से जानते थे। जबकि भाटला निवासी प्रदीप और सोनी की मुलाकात खेलते समय स्टेडियम में हुई थी। वहीं प्रदीप सोनू, नवीन और विकास को भी जानता था और पांचों ने ही स्टेडियम में बैठकर वारदात को अंजाम देने की योजना तैयार की थी। भाटला निवासी प्रदीप ने ही अजमेर दरगाह में चादर और 51 हजार रूपए चढ़ाने की मन्नत मांगी थी। ताकि वो पुलिस से बच सकें।
जांच अधिकारी बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि बैंक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले सोनीपत जिले के नवीन व विकास, भाटला के प्रदीप, नंगथला के सोनू व सोनी को गिरफ्तार किया गया है। नवीन बैंकांक में नौकरी कर चुका है। जबकि सोनी कॉमनवेल्थ गेम्स में सोना जीत चुका है और उसकी इस उपलब्धी पर सरकार ने उसे 50 लाख रूपए और आईटीबीपी में सिपाही के पद पर नौकरी दी हुई है। इन दिनों वो इंग्लैंड में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी के लिए छुट्टी पर चल रहा था।
हिसार के यूनियन बैंक में लूट के 16 लाख रूपए सभी ने बराबर हिस्से में बांट लिए और सभी अलग अलग हो गए। भाटला निवासी प्रदीप अजमेर दरगाह में चादर व पैसे चढ़ाने के लिए चला गया। जबकि सोनीपत का विकास और जींद का सोनू घूमने के लिए षिमला चले गए। जबकि नवीन गुजरात चला गया। वहीं सोनी दो दिन तक रेस्ट करने के बाद दौबारा से स्टेडियम में अभ्यास करने जाने लगा।
एसटीएफ के डीएसपी ललीत कुमार ने बताया कि यूनियन बैंक लूट की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस वारदात को अंजाम देने वाले पांचों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें अदालत मंे पेष करके आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपित युवकों से वारदात में प्रयोग किए गए हथियार, लूटी गई रकम, गाड़ी को बरामद करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks