स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में युवक की हत्या, शव कैंट के पास झाड़ियों में फेंका

 young man was murdered in Hisar, his body was thrown in the bushes near Cantt



 हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।

हिसार की ताजा खबर : हिसार पटेल नगर के 36 वर्षीय अनिल का शव कैंट के गेट नंबर तीन के पास बुधवार अल सुबह झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला है। अनिल जिंदल फैक्ट्री में काम करता था। मृतक अनिल मंगलवार रात को घर से ड्यूटी पर आया था। अनिल के गले, मुंह और नाक पर चोट के निशान मिले हैं। बाइक डेढ़ किमी दूर खड़ी हुई मिली। मृतक के पिता का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या करने के बाद शव को यहां पर फेंका गया है। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। 







पशुपालन विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी पटेल नगर निवासी किशोरी लाल ने पुलिस को बताया कि उसके पास दो लड़के और तीन लड़की हैं। उसका बड़ा बेटा 36 वर्षीय अनिल कुमार जिंदल फैक्ट्री में काम करता है। उसका 10 वर्षीय बेटा अपिन है। अनिल 30 अप्रैल को उसका बेटा अनिल घर से बाइक पर सवार होकर रात करीब साढ़े नौ बजे ड्यूटी के लिए गया था। डयूटी रात 10.00 बजे से सुबह 6.00 बजे तक थी। सुबह 7.00 बजे तक अनिल घर पर नहीं आया तो अनिल की पत्नी सरला ने आकर उसके पिता को बताया कि उसका बेटा घर नहीं आया।






 इसके बाद वह अपने बेटे अमन के साथ जिंदल फैक्टरी में गए और वहां पर अनिल के बारे मे पूछा तो पता चला कि अनिल रात को ड्यूटी पर नहीं आया। जिंदल फैक्टरी के कर्मचारियों को सूचना मिली कि अनिल का शव कैंट के 3 नंबर गेट के नजदीक झाड़ियों में पड़ा है। जब वे मौके पर पहुंचे तो अनिल के गले पर निशान था, मुंह व नाक से खून निकला हुआ था। अनिल के शव के पास हेलमेट पड़ा हुआ था। उन्हें शक है कि उसके बेटे की किसी ने हत्या की है और शव को यहां पर फेंका है। उसके बेटे की हत्या करने वाले आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |