स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

अधूरे सडक़ निर्माण से गुस्साए लोगों ने सिरसा में किया स्टेट हाईवे जाम

 People angry with incomplete road construction blocked the state highway in Sirsa


हरियाणा न्यूज टूडे, सिरसा : रानियां से सिरसा को जाने वाला स्टेट हाईवे मार्ग का निर्माण पिछले 5 सालों से कुछआ चाल से चल रहा है जिसके कारण आए दिन वाहन चालकों और अन्य राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा है। जिसके कारण परेशान लोगों ने मंगलवार को दर्जन भर गांवों के सैकड़ों लोगों ने इक_े होकर गांव अभोली में पेट्रोल पंप के समीप ट्रैक्टर ट्रालियां व अन्य वाहन खड़े करके जाम लगा दिया। लोगों ने प्रशासन व हलका विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन प्रदर्शनकारी इस बात पर अड़े रहे कि जब तक सडक़ का निर्माण पूरा नहीं करते तब तक जाम नहीं खुलेगा।






प्रदर्शन कर रहे विक्रमजीत सिंह, परविंद्र कुमार, दर्शन सिंह, लाभ सिंह, मनप्रीत सिंह, सुनील कुमार, संदीप सिंह, गुरदयाल सिंह, कुलविंद्र सिंह, कुलविंदर सिंह हबोली, विक्रम मोमी, रवि कुमार, राजेंद्र सिंह, हरेंद्र पाल, राजेंद्र पाल, सतपाल सिंह, मलकीत सिंह, सुखदेव सिंह, गगन कंबोज, ओमी बताया कि पिछले 5 सालों से इस रोड का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है जबकि सिरसा से रानियां तक की दूरी 25 किलोमीटर है जोकि 5 साल में पूरी नहीं हो पाई है। इस मामले को लेकर लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों व विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की। अधिकारियों का कहना है कि सरकार की ओर से बजट नहीं दिया जा रहा जिसके चलते सडक़ का निर्माण पूरा करने में दिक्कत आ रही है। ठेकेदार व अधिकारियों की लापरवाही के चलते स्टेट हाईवे पर जाम लगाया गया है। इस बारे में अधीक्षक अभियंता हरपाल सिंह हिसार से संपर्क किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया तथा कार्यकारी अभियंता संजय सभ्रवाल ने बताया कि स्टेट हाईवे को जाम किए जाने की सूचना मिली है जिसके उपरांत वे मौका पर जाकर लोगों की समस्या का हल करवाएंगे।





जाम की सूचना मिलते ही थाना पुलिस, एसडीओ, एक्सीएन मौके पर पहुंचे जाम खुलवाने के लिए थाना प्रभारी बनवारी लाल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दो दिन का समय दे शुक्रवार को सडक़ का काम शुरू कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। जाम करीब दो घंटे रहा।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: - हैड आफिस इंचार्जसुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

हरियाणा की ताजा खबर 

Share market fraud case 

किसानों का बड़ा ऐलान 

हरियाणा की राजनितिक खबर 

Jind News Hindi 

नारनौंद की खबर 

accident in Hisar 

नारनौंद क्षेत्र में लूटपाट : लूटपाट के मामले में महम चौबीसी के गांव फरमाणा और बेढुआ गांव के दो गिरफ्तार

HAU agriculture Mela latest News 

Pacs fraud case 



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |