स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पिल्लू खेड़ा मंडी के नजदीकी गांव में लगी आग, फसल जलकर राख |

 haryana Jind news Fire broke out in the village near Pillu Khera Mandi, the crop burnt to ashes


तहलका न्यूज, पिल्लूखेड़ा मंडी, चांद

सोमवार को पिल्लूखेड़ा मंडी के नजदीकी गांव के खेतों में अज्ञात परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पिल्लूखेड़ा मंडी और सफीदों से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया। तब तक किसान कितने एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी। 






जींद जिले के गांव कलावती के किसान हरेंद्र ने बताया कि सोमवार को किसानों ने उसके खेत में गेहूं के ढेर में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वो खेत में पहुंचा तो देखा कि उसकी 3 एकड़ गेहूं की फसल धू-धू करके जल रही है। किसान ने बताया कि आसपास बिजली के तार आदि भी नहीं हैं। ऐसे में आग कैसे लगी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया। किसान हरेंद्र ने कहा कि उसके पास 3 एकड़ गेहूं की फसल थी। अब आग लगने से उसके परिवार के सामने भूखे मरने की नौबत आ गई है। हरेंद्र ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |