स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

आतंकी को ढ़ेर कर हीरो बना, अब बेटे के लिए मांग रहा है इंसाफ

आतंकी को मारकर बने थे हीरो,बेटे की एनकाउंटर में मौत पर मांग रहे इंसाफ 

 


 श्रीनगर : सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को हैदरपुरा एनकाउंटर में पुलिस ने जिन चार लोगों की मार गिराया, उसमें अब्दुल लतीफ मागरे का बेटा आमिर है। जो अपने बेटे की मौत पर सवाल उठाते हुए इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक ये चारों लोग आतंकियों के सहयोगी हैं। अब्दुल लतीफ कहते हैं कि उनका बेटा आमिर निर्दोष था और श्रीनगर में एक दुकान में काम करता था. अब्दुल लतीफ के मुताबिक पुलिस अब उनके बेटे आमिर का शव नहीं दे रही है। उन्होंने इंसाफ दिलाने की गुहार लगाते हुए बेटे का शव दिया जाए। ताकि वो उसका अंतिम संस्कार कर सके। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा श्रीनगर में काम कर रहा था। बताया गया कि उनके बेटे को किसी ने मार दिया है। जब वह बेटे का शव लेने के लिए वहां गए तो उनसे कहा गया कि वह आतंकवादी था। अब्दुल लतीफ ने कहा कि मैंने खुद आतंकवादी मारे हैं। गोलियां खाईं हैं। मेरा परिवार विस्थापित है। अब्दुल लतीफ मांग रहा इंसाफ गौरतलब है कि साल 2005 में अब्दुल लतीफ मागरे ने एक आतंकी को पत्थर से मारकर मौत के घाट उतारा था। जिसके बाद उसे सम्मानित भी किया गया था। अब्दुल लतीफ को सेना ने किया था सम्मानित इससे पहले पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने हैदरपुरा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ की मंगलवार को न्यायिक जांच की मांग की थी. उन्होंने जांच की मांग करते हुए कहा, 'यह देखकर दुख होता है कि आपने (पुलिस ने) आतंकवादियों से लड़ते हुए नागरिकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के हैदरपुरा इलाके में सोमवार देर शाम हुई मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी और उसके स्थानीय सहयोगी समेत चार लोग मारे गए. मृतकों में एक डॉक्टर भी शामिल हैं, जिन्हें पुलिस ने 'आतंकी सहयोगी' बताया है. हालांकि, उनके परिवार वालों ने पुलिस के आरोपों का खंडन किया है. महबूबा ने मृतकों में से एक अल्ताफ भट की बेटी के वीडियो का जवाब देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि 'निर्दोष नागरिकों का मानव ढाल के रूप में उपयोग किया जा रहा है. सच्चाई को सामने लाने के लिए एक विश्वसनीय न्यायिक जांच की जाए

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |