स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद अस्पताल के GNM ने किया सुसाइड: मौत से पहले बनाई वीडियो; जींद के नजदीकी गांव के युवकों पर आरोप

 

15 लाख देने का था दबाव, परिजन नहीं उठा रहे शव



तहलका न्यूज जींद। 


जींद में सिविल अस्पताल में जीएनएम के पद पर कार्यरत एक युवक ने सल्फास (जहर) की गोली निगलकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने वीडियो बनाई, जिसमें पिंडारा गांव के 2 युवकों पर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। जींद शहर थाना पुलिस ने उसके भाई की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बीच परिजनों ने दोनों की गिरफ्तारी न होने तक शव उठाने से मना कर दिया है।





पुलिस को दी शिकायत में गांव अकालगढ़ और हाल आबाद जींद की न्यू कृष्णा कॉलोनी में रहने वाले मनजीत ने बताया कि उसकी रोहतक रोड पर आढ़त की दुकान है। उसका भाई मनदीप पूनिया सिविल अस्पताल में जीएनएम के पद पर तैनात था। सोमवार शाम को उसे सूचना मिली कि मनदीप ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया है और इससे उसकी हालत बिगड़ गई है। इस पर उसके भाई के पास पहुंचा।




दे चुका था 60 लाख रुपए

भाई मनदीप पूनिया ने उसको बताया कि पिंडारा निवासी प्रदीप और लेफ्टी उसे रुपयों के लिए परेशान कर रहे हैं। वह दोनों को 50 से 60 लाख रुपए दे चुका है, लेकिन वह अब भी 15-20 लाख रुपए और मांग रहे हैं। दोनों उसका पीछा कर रहे हैं और उसे धमकी दे रहे हैं। उन दोनों से तंग आकर उसने सल्फास की गोली खा ली है।


मरने से पहले बनाई वीडियो

मनजीत ने बताया कि इसके बाद वह और उसका भतीजा मनदीप को जींद के सर्वोदय अस्पताल में लेकर गए, लेकिन उसको बचाया नहीं जा सका। मनजीत ने बताया कि मरने से पहले फोन में मनदीप ने वीडियो भी बनाई गई है। उसके भाई ने पिंडारा निवासी प्रदीप और लेफ्टी से तंग आकर ही आत्महत्या की है।




दोनों पर केस दर्ज

सिविल लाइन थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर प्रदीप और लेफ्टी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




परिजनों नहीं उठा रहे शव

मंगलवार को नागरिक अस्पताल में मृतक परिजनों ने मृतक का शव उठाने से मना कर दिया है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक न तो पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा और न ही मृतक के शव को उठाया जाएगा। पुलिस जल्द से जल्द नामजद युवकों को गिरफ्तार करे।

खबरें और भी हैं...

21 लाख की अफीम सहित चाचा-भतीजा गिरफ्तार: साढ़े 10 किलो अफीम बरामद। Ab Tak News

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बोले- स्थायी सरकार के लिए भाजपा से गठबंधन; सभी सीटों पर चुनाव की तैयारी

हिसार में 13 वर्षीय किशोरी से रेप का प्रयास: लिफ्ट देने के बहाने झाड़ियों में ले गया आरोपी |

हरियाणा सरकार में वॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री: HFEP गवर्निंग काउंसिल की अध्यक्ष बनीं; सतीश कौशिक के निधन से खाली हुआ था पद

होम्योपैथिक अस्पताल का उद्घाटन: अनिल विज बोले- सहरे में एक और नगीना जुड़ा | Ab Tak News

पुलिस के हत्थे चढ़े 5 बदमाश: 5 पिस्तौल, कारतूस और बाइकें बरामद; लूट, स्नैचिंग और फिरौती की वारदातों को देते थे अंजाम

भिवानी में युवक को 2 साल की सजा: घर से नाबालिग लड़की का किया था अपहरण; 15 हजार रुपए जुर्माना

चंडीगढ़ से सोना चुराने वाला बंगाल से काबू: IPL के सट्‌टे में गंवाए थे 8.5 लाख, भरपाई के लिए चुराया gold

जींद में हिसार सांसद बृजेंद्र सिंह बोले-: गठबंधन रहे न रहे चुनावी मैदान में जरूर रहेंगे; JJP से बीजेपी को कोई लाभ नहीं

पुलिस ने सुलझाई लूटपाट की वारदात: तीन आरोपी गिरफ्तार, रविवार रात को चाकू के दम पर दो जगह की थी वारदात

युवती ने लगाया फंदा, मंगेतर पर केस दर्ज

बालसमंद पुलिस ने जुआ खेलते दो युवकों को किया काबू, जुए में लगाए 56600 रुपए किए बरामद

source link


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |