स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में नाकाबंदी के दौरान 4 युवक गिरफ्तार, चोरी शुदा 5 मोटरसाइकिल बरामद

 Hisar ki taaja khabar : 4 youths arrested during blockade in Hisar, 5 stolen motorcycles recovered



तहलका न्यूज, हिसार: सुनील कोहाड़। 

हिसार पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाए हुए हैं। पुलिस की नजर से अब आपराधिक किस्म के लोग बच नहीं सकते। पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे चेकिंग अभियान से चोरी की वारदातों को सुलझाने में भी काफी मदद मिली है। इसी कड़ी में मोहल्ला डोगरान चौकी पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग के दौरान 4 युवकों को काबू कर उनसे 5 मोटरसाइकिल बरामद किए है।





 

    चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जगदीश ने बताया कि पुलिस टीम पुरानी सब्जी मंडी चोक पर नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग कर रही थी कि इसी समय सब्जी मंडी पुल की ओर से दो युवक एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए। जिन्हे काबू कर नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम बहबलपुर निवासी वीरेंद्र और मोहित बताया। पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल के कागजात बारे पूछताछ करने पर वे कोई कागजात नही दिखा सके। दोनो युवकों से पूछताछ करने पर  सामने आया कि यह मोटरसाइकिल इन्होके आदमपुर रेलवे स्टेशन से चोरी किया हैं और इसे बेचने के लिए हिसार लेकर आए थे।






    इसके साथ ही पुलिस टीम ने एलाइट सिनेमा के पास से दो युवकों को बिना नंबर की मोटरसाइकिल सहित काबू किया। नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम बहबलपुर निवासी जीतेश उर्फ जॉनी और धिकताना निवासी अजेश बताया। मोटरसाइकिल के बारे पूछताछ करने पर इन्होंने बताया कि ये मोटरसाइकिल आधार अस्पताल के सामने से 4/5 दिन पहले चुराया था। 




    बरामद दो मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त चारो आरोपी के खिलाफ थाना एचटीएम में आईपीसी की धारा 379/411 के तहत अभियोग अंकित कर इन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने तीन और मोटरसाइकिल  सिविल अस्पताल भिवानी, सिविल हॉस्पिटल हिसार और बालशमद रोड से चुराने की वारदात कबूली। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के घर से तीन ओर मोटरसाइकिल बरामद किए है। इस तरह पुलिस ने कुल 5 चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद किए है। आरोपियों को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया है।


खबरें और भी हैं...

21 लाख की अफीम सहित चाचा-भतीजा गिरफ्तार: साढ़े 10 किलो अफीम बरामद। Ab Tak News

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बोले- स्थायी सरकार के लिए भाजपा से गठबंधन; सभी सीटों पर चुनाव की तैयारी

हिसार में 13 वर्षीय किशोरी से रेप का प्रयास: लिफ्ट देने के बहाने झाड़ियों में ले गया आरोपी |

हरियाणा सरकार में वॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री: HFEP गवर्निंग काउंसिल की अध्यक्ष बनीं; सतीश कौशिक के निधन से खाली हुआ था पद

होम्योपैथिक अस्पताल का उद्घाटन: अनिल विज बोले- सहरे में एक और नगीना जुड़ा | Ab Tak News

पुलिस के हत्थे चढ़े 5 बदमाश: 5 पिस्तौल, कारतूस और बाइकें बरामद; लूट, स्नैचिंग और फिरौती की वारदातों को देते थे अंजाम

भिवानी में युवक को 2 साल की सजा: घर से नाबालिग लड़की का किया था अपहरण; 15 हजार रुपए जुर्माना

चंडीगढ़ से सोना चुराने वाला बंगाल से काबू: IPL के सट्‌टे में गंवाए थे 8.5 लाख, भरपाई के लिए चुराया gold

जींद में हिसार सांसद बृजेंद्र सिंह बोले-: गठबंधन रहे न रहे चुनावी मैदान में जरूर रहेंगे; JJP से बीजेपी को कोई लाभ नहीं

पुलिस ने सुलझाई लूटपाट की वारदात: तीन आरोपी गिरफ्तार, रविवार रात को चाकू के दम पर दो जगह की थी वारदात

युवती ने लगाया फंदा, मंगेतर पर केस दर्ज

बालसमंद पुलिस ने जुआ खेलते दो युवकों को किया काबू, जुए में लगाए 56600 रुपए किए बरामद

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |