स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कापड़ो के छात्रों ने लहराया परचम !

haryana hisar kapro students won the haryana state level sports competition



हिसार सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 



सरकारी स्कूलों के छात्र भी किसी मामले में निजी स्कूलों के छात्रों से कम नहीं आ कर जा सकते ।क्योंकि हाल ही में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता में गांव कापड़ो के सरकारी स्कूल के छात्रों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ही नहीं बल्कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अपना परचम लहराया है। छात्रों की उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है ग्रामीणों ने इसके लिए स्कूल के आपको छात्रों को बधाई दी है।










अक्सर देखने में आता है कि निजी स्कूलों के छात्र हर क्षेत्र में अपना प्रथम लहराते हैं। लेकिन हाल ही में आयोजित हुई राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में गांव कपड़ों के राजकीय प्राथमिक पाठशाला के छात्रों ने भी यह साबित कर दिया कि उनके अंदर प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस जरूरत है तो उसको निखारने की। स्कूल के अध्यापक राजवीर सिंह ने बताया कि स्कूल के छात्रों ने खंड स्तर पर जीत हासिल करने के बाद जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया। जिसकी बदौलत है वह राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हिसा बने। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र मोहित मोहित पुत्र अनिल कुमार ने 400 मीटर की दौड़ में चौथा स्थान हासिल किया है वही रमन पुत्र ईश्वर सिंह ने 100 मीटर की दौड़ में छठा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा साक्षी पुत्री मंदीप, याशिका पुत्र संजय, रजिया पुत्री रामदिया, रेखा पुत्री जगदीश व रितिका पुत्र अनिल ने रिले रेस में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया था। उन्होंने अपने माता-पिता स्कूल और गांव का नाम रोशन किया है। सभी प्रतिभागी छात्रों का स्कूल में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया और उनको उचित इनाम दिया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |