सोनाली फौगाट के संत नगर के आवास से गोवा पुलिस ने कब्जे में ली ये चीज
सोनाली फौगाट के कमरे की तलाशी के दौरान अलमारी में ये वस्तु देखकर सब रह गए दंग !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
सोनाली फौगाट हत्याकांड में जांच को लेकर पिछले दो दिनों से गोवा पुलिस हिसार में डेरा डाले हुए है। फार्म हाऊस पर सर्च अभियान चलाने के बाद गोवा पुलिस गुरूवार को संत नगर स्थित आवास पर पहुंची और गहनता से जांच की। इस दौरान पुलिस को कुछ अहम जानकारी हासिल होने के सबूत पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए।
गोवा पुलिस के दो सदस्यों की टीम गुरूवार दोपहर को हिसार के संत नगर स्थित सोनाली फौगाट के आवास पर पहुंची और भाई वतन ढाका व अमन पूनियां ने मकान पर लगे ताले को खोला। इस दौरान गोवा पुलिस ने ग्राउंड फ्लौर की गहनता से जांच करने के बाद ऊपर के फ्लौर पर पहुंची और सोनाली फौगाट के कमरे की एक एक चीज को गोवा पुलिस के जांच अधिकारी ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। कमरे को बहुत ही अच्छे तरीके से डेकोरेट किया हुआ था और इस कमरे में सोनाली फौगाट व उसके पति संजय फौगाट के फोटो भी लगे हुए थे। जब अलमारी को खोलकर देखा तो उसमें काफी पुरानी वाईन की बोतलें रखी हुई थी। उसके बाद गोवा पुलिस ने सोनाली के दफ्तर को खुलवाया और उसकी जांच की तो वहां पर प्रोपट्री के कागजात मिले। जिनको गोवा पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और वहां से चल दिए।
तहसील से प्रोपट्री का रिकार्ड खंगालेगी गोवा पुलिस
फार्म हाऊस व संत नगर स्थित कोठी की जांच करने के बाद गोवा पुलिस सोनाली फौगाट की प्रोपट्री का रिकार्ड जांचने के लिए हिसार तहसील जाएगी। पुलिस सोनाली फौगाट के परिजनों द्वारा प्रोपट्री हड़पने सहित तमाम मुद्दों पर गहनता से जांच कर रही है। लेकिन परिजनों का आरोप है कि केवल पुलिस इस मामले को ड्रग के मामले में दबाना चाहती है। वहीं तहसील में रिकार्ड खंगालने के बाद गोवा पुलिस गुरूग्राम के लिए रवाना होगी और परिजनों की मौजूदगी में ही उस फ्लैट की भी जांच की जाएगी।
गोवा पुलिस ने भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट की बेटी यशोधरा को भी अपनी जांच में शामिल कर लिया है। इससे पहले गोवा पुलिस ने सोनाली के भाई वतन ढाका, रिंकू ढाका सहित अन्य परिजनों के ब्यान सदर थाना हिसार में बुलाकर दर्ज किए थे।
सोनाली फौगाट के जीजा अमन पूनियां ने बताया कि गोवा पुलिस जांच को सही दिशा से भटकाने के लिए ऐसा कर रही है। क्योंकि सुधीर द्वारा सोनाली की प्रोपट्री को लीज पर लेने के कागजात तहसील कार्यालय से बरामद हुए हैं और उसने सोनाली की हत्या केवल प्रोपट्री हड़प्पने के लिए ही नहीं बल्कि इसमें कोई बड़ी राजनीतिक साजिश का भी हिस्सा है। वो सब गोवा पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं। यशोधरा सहित तमाम परिजन शुरू दिन से ही इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग करते आ रहे हैं।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks