हिसार में एशिया कप के क्रिकेट मैच में सट्टेबाजी करते 3 व्यक्ति काबू !
एशिया कप के क्रिकेट मैच में सट्टेबाजी करते 3 व्यक्तियों को काबू कर 1,10,000 रुपए, 5 मोबाइल फोन और 1 एलईडी टीवी बरामद।
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
जिला पुलिस हिसार की स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने एशिया कप के बांग्लादेश श्रीलंका के क्रिकेट मैच पर सट्टेबाजी करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे सट्टेबाजी में प्रयोग 1,10,000 रुपए, 5 मोबाइल फोन और 1 एलईडी टीवी बरामद किया है।
जिला पुलिस हिसार की स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम को सूचना मिली कि सेक्टर 14 हिसार स्थित एससीओ में एशिया कप के बांग्लादेश श्रीलंका के क्रिकेट मैच पर कुछ लोग सट्टेबाजी कर रहे है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के बताए गए स्थान पर पहुंच बांग्लादेश श्रीलंका क्रिकेट मैच पर सट्टेबाजी करते नयाना निवासी कृष्ण कुमार, सुनील और मिरका निवासी विक्रम उर्फ विक्की को काबू कर सट्टेबाजी में प्रयोग 5 मोबाइल फोन, एक एलईडी टीवी और 1,10,000 रुपए बरामद किए। बरामद धनराशि, मोबाइल और एलईडी टीवी को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त के खिलाफ थाना शहर हिसार में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्रवाई की गई।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks