जींद में कार की टक्कर से बाईक सवार सहित दो लोगों की मौत !
सडक़ पार कर रहे युवक को टक्कर मारने के बाद बाईक सवार को मारी टक्कर !
जींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
जींद कैथल मार्ग पर गांव अमरहेड़ी के पास एक लापरवाह कार चालक ने सडक़ पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी और उसके बाद एक बाईक में टक्कर मार दी। इन दोनों हादसों में दोनों की लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार निवासी पप्पू अपने भतीजे मटरू के साथ अमरहेड़ी के पास सडक़ पास खड़े हुए थे कि एक तेज रफ्तार कार पप्पू को रोंदती हुई आगे बढ़ गई और उसके सामने आए एक बाईक सवार को भी टक्कर मार दी। जिसके कारण पप्पू व बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से मटरू उनको अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां पर डॉक्टरों ने पप्पू को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाईक सवार युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक रैफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। बाइक सवार युवक की पहचान शिवपुरी निवासी मनोज के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शवों क ा पोस्टमार्टम करवाकर शवों को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks