स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Commonwealth Games : अमित पंघाल ने परिजनों के साथ बनाई खास रणनीति की बदौलत जीता गोल्ड !

पिता ने कहा फौजी चाहे युद्ध का मैदान हो या खेल का पीछे मुड़कर नहीं देखता 




रोहतक : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



कॉमनवेल्थ गेम्स में अमित पंघाल ने बाक्सिंग में फाइनल मैच जीतकर भारत की झोली में स्वर्ण पदक डालने का काम किया है। आज उसके घर पर जश्न का माहौल बना हुआ है। हर कोई उसके परिजनों को बधाई देने पहुंच रहा है। गोल्ड मेडल विजेता बॉक्सर अमित पंघाल के पिता विजेंद्र सिंह ने कहा कि आर्मी के जवान सिर्फ आगे ही बढ़ना सिखाया जाता है। वो चाहे युद्ध का मैदान हो या फिर खेल का मैदान हो, कभी भी सेना का जवान पीछे नहीं हटता। इसको अमित पंघाल ने कॉमनवेल्थ गेम में करके साबित कर दिया। वो आर्मी में सुबेदार के पद पर कार्यरत है।





अमित पंघाल के पिता विजेंद्र सिंह ने बताया कि वो अपने बच्चों के कैरियर बनाने को लेकर शुरू से ही मेहनत कर रहा है, जब वो छोटे थे तो उन्हें खेलों के महत्व को समझाते थे। ताकि खेल व देश भक्ति का जनून उनकी रग रग में दौड़ सके। वो बचपन से ही खेल के मैदान में अभ्यास करने जाते थे और उसी का परिणाम है कि आज उसने अपने मुकाम की एक सीढ़ी पार कर ली है। उन्होंने कहा कि अभी अमित पंघाल फिलहाल अमित खेल पर ही फोकस कर रहा है। लगातार तैयारी में जुटा हुआ है। आगे होने वाले ओलिंपिक, एशियार्ड खेल व विश्व चैम्पियनशिप आदि खेलों की तैयारी करेगा। अभी भी अमित अपनी तैयारी के चलते घर पर भी काफी कम समय ही बिताता था। कभी जरूरी काम होता तो वह घर पर आता था। अन्यथा अपना अभ्यास ही करता रहता।




अमित के भाई अजय ने बताया कि अमित पंघाल उनके साथ ही 9-10 साल की उम्र में बॉक्सिंग की प्रैक्टिस के लिए गांव की ही एकेडमी में जाने लगा था। कोच अनिल ने उन्हें तराशा और 10-12 सालों तक कड़ा अभ्यास करवाया। जिसकी बदौलत आज अमित पंघाल ने जीत हासिल की है। 



अजय ने कहा कि अमित पंघाल से जब भी बात करते हैं तो मोटिवेट करते हैं। उसे खुश रखने का प्रयास हर समय किया जाता हैं। बातचीत करते हुए हमेशा खेल से संबंधित होती हैं। फाइनल मुकाबले को लेकर भी रणनीति बनाई थी। यह तय हुआ था कि तीनों राउंड में अलग-अलग तरह का गेम खेला जाए। ताकि प्रतिद्वंद्वी को समझ ना आए कि वह खेल किस तरह से खेल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |